कंट्रोवर्सी, कोर्ट केस, पॉलिटिक्स... थिएटर्स में धमाका करेगी 'द केरला स्टोरी 2'!

'द केरला स्टोरी 2' पर पंगे छिड़े हुए हैं. इस फिल्म ने पॉलिटिक्स, सोशल मीडिया और मीडिया बहसों का माहौल तो गर्माया ही है, इसपर कोर्ट में केस भी हो चुका है. मगर इन सारे पंगों का फायदा ये है कि फिल्म चर्चा में खूब है. ये माहौल फिल्म को बॉक्स ऑफिस हिट भी बना सकता है.