राजकोट में अवैध निर्माणों पर सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन

राजकोट में अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर अभियान चल रहा है. आजी नदी के किनारे कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है. दो दिन की कार्यवाही में जंगलेश्वर इलाका पूरी तरह खंडर में बदल चुका है. इस प्रक्रिया में कुल 159 अवैध निर्माणों को हटाया जाना है. यह अभियान अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त संदेश देने के लिए शुरू किया गया है.