अजित पवार विमान हादसे में भतीजे रोहित का बड़ा कदम, विमान कंपनी-DGCA के खिलाफ की शिकायत

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र (Maharashtra) के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) की 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में विमान हादसे में मौत हो गई। उनका विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें अजित पवार समेत 5 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मामले की जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें कर रही। मामले की जांच कुछ दिन पहले ही सीआईडी की महाराष्ट्र यूनिट में भी कर दी थी।