'बंजल साहब' पर अब गिरेगी गाज... तौलिए से अंडरवियर तक प्रोटोकॉल में लगवाए थे 50 अफसर

बीएसएनएल (BSNL) के डायरेक्टर विवेक बंजल का प्रयागराज दौरा 19 फरवरी को था. जिसे लेकर डीजीएम स्तर से एक प्रोटोकॉल जारी किया गया था. जिसमें 50 से ज्यादा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी और तौलिए से लेकर अंडर वियर लाने तक का जिक्र किया गया था.