पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने SIR के बाद सुरक्षा इंतजाम की तैयारियां तेज कर दी है. चुनावी हिंसा के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों की पहचान, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की चरणबद्ध तैनाती और निगरानी व्यवस्था को लेकर आयोग की तरफ से पश्चिम बंगाल शासन को निर्देश जारी किए गए हैं.