सफर में मुफ्त वाई-फाई का लालच पड़ेगा महंगा, खाली हो सकता है अकाउंट
सफर के दौरान एयरपोर्ट या कैफे में मिलने वाला मुफ्त वाई-फाई आपकी जेब और प्राइवेसी दोनों पर भारी पड़ सकता है. हैकर्स अक्सर असली जैसे दिखने वाले नकली नेटवर्क बनाकर आपके फोन का डेटा चोरी करने की फिराक में रहते हैं.