इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़कर दिखा दिया कि दबाव के क्षणों में कप्तान की पारी कैसे टूर्नामेंट की दिशा बदल सकती है. भारत के सामने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो'जैसी स्थिति है, जहां नेट रन रेट भी निर्णायक बन सकता है. ऐसे में निगाहें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर टिकी हैं.