साउथ कोरिया से सटा एक आईलैंड है, जहां जाने पर अक्सर भारतीय टूरिस्ट फंस जाते हैं. इस द्वीप का नाम जेजू आईलैंड है, यह यूनेस्को के वर्ल्ड हैरिटेज साइट में शामिल है और कई मायनों में अनोखा भी है. अगर लोग उस द्वीप पर जाने के नियम और शर्तों से अनजान हैं तो वहां जाने पर उन्हें काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है.