Strategic Partnership: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल पहुंच गए । वे 25 और 26 फरवरी 2026 को इजराइल के अपने बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दो दिवसीय राजकीय दौरे पर (PM Modi Israel visit) हैं। यह खास यात्रा इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu meeting) के विशेष निमंत्रण पर हो रही है, जो दोनों देशों की मजबूत होती दोस्ती का प्रमाण है। इस दौरे का मुख्य लक्ष्य भारत और इजराइल के बीच रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) को एक नई और अभूतपूर्व ऊंचाई पर ले जाना है। पीएम मोदी के आगमन को लेकर इजराइल में बसे प्रवासी भारतीयों में जबरदस्त उत्साह (Indian diaspora excitement) है। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन और विज्ञान व प्रौद्योगिकी (Innovation) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर अहम चर्चा होगी। इतिहास रचते हुए पीएम मोदी इजराइल की संसद ‘नेसेट’ (Knesset) को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से भी मुलाकात करेंगे और अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। आइए, कूटनीतिक, सामरिक और व्यापारिक लिहाज से गेम-चेंजर माने जा रहे पीएम मोदी के इस ऐतिहासिक इजराइल दौरे को 5 बड़ी बातों से समझते हैं।