प्रयागराज दौरे के लिए जारी हुए एक 'शाही प्रोटोकॉल' ने बीएसएनएल (BSNL) महकमे में हड़कंप मचा दिया है. संगम स्नान से लेकर तौलिया तक की व्यवस्था के लिए तैनात किए गए 50 अफसरों का मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.