एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में 4 घंटे से ज्यादा देरी, रनवे पर बैठे रहे 200 यात्री
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 1025 में 4 घंटे 19 मिनट की देरी हुई. यात्री रनवे पर विमान के अंदर बैठे रहे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. देरी की वजह एसी की दिक्कत, FDTL नियम और नए क्रू के वीजा प्रोसेस को बताया गया है.