सूअर का बच्चा चुरा कर भागा लड़का, पीछे पड़ गई मां, खेत में यूं दौड़ा-दौड़ा कर बचाई बच्चे की जान

मां की ममता हर जीव में एक जैसी होती है. जहां इंसान भी अपने बच्चे की फ़िक्र करता है, वहीं एक जानवर के लिए भी उसका बच्चा उतना ही जरुरी होता है. सोशल मीडिया पर मां की इसी ममता को दिखाता एक बेहद प्यारा सा वीडियो शेयर किया गया. इसमें एक शख्स ने सूअर के बच्चे को चुराकर भागने की कोशिश की. लेकिन जैसे ही मां की नजर इसपर पड़ी, वो अपने बच्चे की जान बचाने के लिए शख्स से भिड़ गई. उसने शख्स को खेत में इतना दौड़ाया कि आखिर में शख्स को बच्चे को छोड़ना पड़ा. ये वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया.