'पापा माफ कर देना, मैं पढ़ना...', आखिरी खत और 8वीं की छात्रा ने यूं खत्म कर ली जिंदगी

बागपत जिले के निवाड़ा गांव में 8वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार और गांव में शोक की लहर फैल गई. घटना से पहले छात्रा ने घर में सभी को चाय बनाकर पिलाई और फिर यह कहकर अपने कमरे में चली गई कि उसे नींद आ रही है. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसे देखने पहुंचे, लेकिन वह नहीं उठी.