कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि मेट्रो निर्माण में उपयोग की जा रही नेटम टेक्नोलॉजी आधुनिक और सुरक्षित है. यह तकनीक केवल एक जगह लगती है और फिर टनल बनाकर अंडरग्राउंड ट्रेन को गुजरने देती है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में कब्रों को कोई नुकसान नहीं होगा, केवल कब्रिस्तान की कंपाउंड वॉल को प्रभावित किया जाएगा, जिसे मेट्रो द्वारा फिर से बनाया जाएगा.