शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में क्रांति सेना, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जांच की मांग की

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर दर्ज मुकदमे के विरोध में मुजफ्फरनगर में क्रांति सेना ने मार्च निकाला और प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा. मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया और आरोप लगाने वाले आशुतोष पांडे को चेतावनी दी. प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और सरकार पर संतों के अपमान का आरोप लगाया गया.