'7 अक्टूबर का हमला बर्बर, हमास के आतंक को कभी नहीं भूलेंगे', इजरायली संसद में बोले PM मोदी

इजरायली संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए इस प्रतिष्ठित सदन के सामने खड़ा होना सम्मान और गौरव की बात है. मैं यहां भारत के प्रधानमंत्री के रूप में ही नहीं, बल्कि एक प्राचीन सभ्यता के प्रतिनिधि के रूप में दूसरी प्राचीन सभ्यता को संबोधित कर रहा हूं.