PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल की संसद (नेसेट) को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया और दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद पर कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं चल सकता। यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री नेसेट को संबोधित कर रहा है। सदन में ‘मोदी-मोदी’ के नारे गूंजे और सांसदों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले को ‘बार्बरिक टेररिस्ट अटैक’ बताते हुए कहा, ‘हम आपका दर्द महसूस करते हैं, हम आपके दुख में शामिल हैं। भारत इस पल और आगे भी इजरायल के साथ मजबूती से खड़ा है।’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘कोई भी कारण नागरिकों की हत्या को जायज नहीं ठहरा सकता। कुछ भी आतंकवाद को जस्टिफाई नहीं कर सकता।’