अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'स्टेट ऑफ द यूनियन' संबोधन के दौरान सदन में उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर ने ट्रंप पर प्रवासियों के खिलाफ नफरत फैलाने और अमेरिकी नागरिकों की मौत का जिम्मेदार होने का आरोप लगाते हुए उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया.