दुमका में गैस लाइटर से लदे ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से भड़की आग, खलासी जिंदा जला, 4 वाहन जलकर खाक

दुमका में बुधवार रात गैस लाइटर से लदे एक ट्रक को पीछे से चिप्स लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक कुछ दूर जाकर धू-धू कर जलने लगा। आग से निकली लपटों ने ट्रेलर को भी अपनी चपेट में ले लिया।