Climate Change Effect: देश में सामान्य से ऊपर रहेगा तापमान, ज्यादा हीटवेव की आशंका

Summer forecast India: भारत में साल 2026 की गर्मी (मार्च-जून) सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। पिछले सालों के मौसम ट्रेंड और ताजा अध्ययन के अनुसार साल 2026 में देश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात में तापमान ऊंचा रहेगा तथा हीटवेव की अवधि और तीव्रता बढ़ सकती है। इसका असर फरवरी में कम हुए शीतलहर दिनों में अचानक गर्मी बढ़ने से सामने आ चुका है।देश की राजधानी दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों का तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मार्च और अप्रेल में ही गर्मी के तेवर तीखे होने की संभावना है।