हथियारबंद बदमाशों का तांडव, बुजुर्ग दंपति को घर में कैद कर मचाई 15 लाख की लूट

मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया. बदमाश नकाब पहनकर घर के पीछे से घुसे और नकदी व जेवरात समेटकर फरार हो गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर एफएसएल और डीआईयू टीम के साथ जांच शुरू कर दी है.