Rashmika-Vijay Udaipur Wedding Live Updates: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने वाले हैं. 26 फरवरी को दोनों सात जन्मों में बंधन में बंधने वाले हैं. उदयपुर के लैविश रिजॉर्ट में कपल की इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. उनकी शादी 2 रीति रिवाजों से होगी. सुबह 8 बजे शादी का मुहूर्त है. पहले विजय के परिवार की तेलुगू रस्मों के हिसाब से शादी होगी. शाम के वक्त वधू पक्ष यानी रश्मिका के कोडावा रिवाजों से फेरे होंगे. दोनों की संस्कृति के सम्मान का पूरा ध्यान रखा गया है.