राजस्थान के बाड़मेर से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किसान के खेत से अचानक क्रूड ऑयल निकलने लगा. काउखेड़ा गांव में स्थित ऑयल फील्ड के पास यह घटना पिछले करीब 40 घंटों से जारी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. किसान न सिर्फ अपनी जमीन बर्बाद होने के डर से परेशान हैं, बल्कि उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है.