Buxar Crime: बिहार के बक्सर में स्टेज पर जयमाला लिए खड़ी दुल्हन को गोली मारने के मामले में नई जानकारी निकलकर सामने आई है। आरोपी दीनबंधु ने बक्सर सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। आरोपी ने कहा कि मैंने ही गोली मारी है। मैं सरेंडर करना चाहता हूं। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, आरोपी के बारे में पुलिस का कहना है कि वह शराब तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।