सीक्रेट चैट बगल में बैठा शख्स भी नहीं पढ़ पाएगा, आया कमाल का फीचर

सैमसंग ने प्राइवेसी डिस्प्ले नाम का नया फीचर लॉन्च कर दिया है, जिसके बाद यूजर्स अपनी सीक्रेट चैट को बगल में बैठै शख्स से छिपा सकेंगे. Samsung Galaxy unpacked इवेंट के दौरान कंपनी ने प्राइवेसी डिस्प्ले को लॉन्च किया है और दुनिया में पहली बार किसी कंपनी ने स्मार्टफोन के लिए इस मोड को लॉन्च किया है. बस, ट्रेन या ऑफिस में पास बैठा शख्स आपकी डिस्प्ले को देखेगा तो उसे ब्लैक डिस्प्ले ही नजर आएगी, चाहें भले ही आप उसपर चैटिंग कर रहे हों.