चोटी पकड़कर बाइक पर बैठाया...टोंक में सड़क पर पति- पत्नी का हाई वोल्टेज ड्राम

टोंक जिले के देवली कस्बे में एक युवक द्वारा पत्नी के साथ सरेआम बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ है. जहाजपुर चूंगी नाका रोड पर पति पत्नी के बाल खींचकर उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश करता दिखा. करीब 15-20 मिनट तक हंगामा चलता रहा. लोगों ने पुलिस बुलाने की चेतावनी दी तो दोनों वहां से चले गए.