स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट मामले में कल (27 फरवरी) इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत पर सुनवाई होगी. स्वामी ने इन आरोपों को सत्ता का षड्यंत्र और पूरी तरह निराधार बताया है. उनके अनुसार, कथित पीड़ित बच्चे शिकायतकर्ता के पास ही रह रहे हैं, जिसके सबूत वे अदालत में पेश करेंगे.