सोशल मीडिया पर होली का एक धमाकेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक देवर अपनी भाभी को हाथ पकड़कर छत पर खींच ले जाता है और जबरदस्ती रंग लगाते हुए बाल्टी भर-भर कर रंगीन पानी डालता दिख रहा है. भाभी की हालत देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. भाभी पहले तो बचने की कोशिश करती हैं, लेकिन देवर कहां मानने वाला था. वह पहले उन्हें जमीन पर बिठाता है और फिर थाली भर-भर कर पीला और गुलाबी गुलाल उनके ऊपर डाल देता है. भाभी पूरी तरह से रंगों में सराबोर हो जाती हैं. भाभी की हालत ऐसी हो जाती है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाता है. वह पानी से बचने के लिए इधर-उधर हाथ मारती हैं, लेकिन देवर का उत्साह सातवें आसमान पर है.