हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक खूबसूरत महिला पीली साड़ी पहनकर नदी के किनारे डांस करती हुई दिखाई दे रही है. नीले आसमान और पीछे बहती नदी का शांत नज़ारा इस वीडियो की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है. महिला का नाम ब्रिस्टी है, जिन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग 10 लाख लोग फॉलो करते हैं. वीडियो की शुरुआत में युवती अपनी पीठ दिखाकर खड़ी है और अपने बालों को संवार रही है. जैसे ही गाने के बीट्स शुरू होते हैं, वह एक ज़ोरदार ठुमके के साथ मुड़ती है और अपनी कातिलाना मुस्कान से सबको अपना कायल बना लेती है. उसने पीले रंग की डिज़ाइनर साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज़ और सुंदर झुमके पहने हुए हैं. उसका मेकअप और माथे पर लगी लाल बिंदी उसके पारंपरिक लुक को और भी निखार रही है.