सोशल मीडिया पर लाल साड़ी वाली एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल किले के सामने खेसारी लाल यादव के भोजपुरी गाने 'राजा हमरा से' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है. जैसे ही गाने की बीट्स बजती हैं, वह लाल किले के सामने खड़े होकर बेहतरीन ठुमके लगाना शुरू कर देती है. वहां मौजूद लोगों की भीड़ भी उसे डांस करते देख हैरान रह गई. युवती के डांस स्टेप्स इतने लचीले और गाने की लय के साथ सटीक हैं कि लोग इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं. उसने अपने बालों की लंबी चोटी बनाई हुई है, जो उसके डांस मूव्स के साथ हवा में लहराती हुई बेहद आकर्षक लग रही है.