हथियारबंद बदमाशों का तांडव, लूटे 15 लाख

बिहार के मधेपुरा जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए. भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशुआ पंचायत के ब्रह्मोत्तर वार्ड संख्या 8 में बुधवार अहले सुबह करीब दो बजे बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.