पिता की हत्या के बाद सबसे पहले दोस्त से फोन पर मांगी मदद, भाई-बहन दोनों का इंस्टा अकाउंट लॉक

लखनऊ के आशियाना में मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में आरोपी बेटे अक्षत और बहन कृति ने वारदात के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिए थे. पिता को गोली मारने के बाद अक्षत ने सबसे पहले अपने एक करीबी दोस्त से संपर्क किया. उसने घटना की जानकारी दी और आत्मसमर्पण करने की बात कही. पुलिस अब कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रैकिंग और आर्थिक विवाद की कड़ियां जोड़ रही है.