एक्सीडेंट के बाद नहीं दिए इलाज के पैसे, आंख में गोली मारकर ले ली जान

बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बालू खदान पर पोकलैंड मशीन ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आंख में गोली लगने के निशान मिले हैं. परिजनों का आरोप है कि एक्सीडेंट के बाद इलाज के पैसों को लेकर चल रहा विवाद हत्या की वजह बना. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमें गठित की हैं और संदिग्धों से पूछताछ जारी है.