फ्लाइट्स टिकट डबल! होली रश में उड़ान महंगी... बिहार की बसों का किराया सस्ता

होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, फ्लाइट टिकटें लगातार महंगी हो रही हैं. कई प्रमुख रूट्स पर किराया पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गया है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है. वहीं, बिहार सरकार बस से यात्रा करने वालों को सुविधा देने के लिए सब्सिडी दे रही है, जिससे बसों का किराया पहले से सस्ता हो गया है.