यूपी के बाराबंकी में चार युवक टेस्ट ड्राइव के नाम पर महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार लेकर फरार हो गए. उन्होंने पहले खरीददार बनकर गाड़ियां देखीं और टेस्ट ड्राइव के दौरान एक कर्मचारी से मारपीट कर उसे गाड़ी से बाहर धकेल दिया. लूट की गई कार की कीमत लगभग 7 लाख 50 हजार रुपये है. घटना का सीसीटीवी फुटेज रिकॉर्ड हो गया है, जिससे पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.