राजकोट सिविल अस्पताल में 18 वर्षीय युवती को पीलिया के इलाज के दौरान ब्लड कैंसर की गलत रिपोर्ट थमा दी गई. रिपोर्ट में उम्र भी 18 की जगह 40 वर्ष दर्ज थी. परिजनों में हड़कंप मच गया और डॉक्टरों ने रेफर की तैयारी शुरू कर दी. रिश्तेदार की सतर्कता से सैंपल बदलने की गलती उजागर हुई. अधीक्षक ने तीन विभागों की जांच के आदेश दिए हैं.