होली पर नहीं होगी ट्रेन टिकट की झंझट! कंफर्म Ticket के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में करें ट्राई

होली का त्योहार करीब है और इस दौरान घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेन टिकट बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप भी इस मौके पर घर जाने की योजना बना रहे हैं और कंफर्म टिकट की तलाश में हैं, तो रेलवे द्वारा चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेनें आपके लिए मददगार साबित हो सकती हैं.