बिजनौर के नहटौर में एक दामाद ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने ही ससुराल में करोड़ों की चोरी कर ली. आरोपी ने सास, ससुर और मूक-बधिर पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर 40 किलो चांदी और आधा किलो सोने के जेवर लेकर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है.