फ्लाइट टिकट कैंसिल करनी हो या नाम चेंज, अब 48 घंटे तक नहीं लगेगा एक भी रुपया; DGCA ने बदला नियम
हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब अगर आपने कोई फ्लाइट टिकट बुक किया है, तो बुकिंग के पहले 48 घंटे में उसे कैंसिल करने या नाम बदलने के लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।