सुपर-8 से पहले ज‍िम्बाब्वे ने दी टीम इंड‍िया को वॉर्न‍िंग, फंसाने का प्लान भी बताया

सुपर-8 के अहम मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ ठोस रणनीति तैयार कर ली है. जिम्बाब्वे टीम के ऑलराउंडर ने कहा कि टीम ने भारतीय बल्लेबाजी, खासकर ऑफ-स्पिन के खिलाफ कमजोरी, पर खास काम किया है. दोनों टीमें पिछली हार से उबरकर वापसी की कोशिश में हैं, जिससे मुकाबला बेहद निर्णायक बन गया है.