10 साल से चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का खुलासा

राजस्थान के नागौर में पिछले 10 साल से चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है. कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ताऊसर रोड स्थित भींवराज कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. मौके से लैपटॉप, मोबाइल, एटीएम कार्ड, रजिस्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए, जिनसे करोड़ों के लेनदेन के संकेत मिले हैं. जांच में सामने आया कि आरोपी मल्टी लेवल स्कीम के जरिए क्लाइंट्स को सीक्रेट आईडी और पासवर्ड देकर ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे. एक मोबाइल में पाकिस्तान इंग्लैंड मैच पर सट्टेबाजी का डेटा भी मिला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है. अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और बैंक लेनदेन की जांच जारी है.