6 साल पहले बच्चे की हुई मौत मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

राजस्थान के दौसा में छह साल पहले लापता हुए बच्चे के केस में अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मामले में संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के आसपास खुदाई कर शव की तलाश की जा रही है. पिछले दो दिनों से जेसीबी के जरिए बड़े क्षेत्र में खुदाई की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. परिवार के लोग मौके पर मौजूद रहकर शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस अब इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, जबकि शव बरामद करना सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है.