शिक्षा के मंदिर में हैवानियत! होमवर्क के नाम पर मासूम की बर्बर पिटाई

बांदा के शहर कोतवाली क्षेत्र में होमवर्क पूरा न करने पर प्रिंसिपल द्वारा चौथी कक्षा के छात्र की डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है. परिजनों के अनुसार बच्चा लहूलुहान हालत में घर पहुंचा था. वहीं, परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. ASP मेविस टॉक ने बताया कि मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.