चंदौली: प्याज के नीचे छिपाई थी 50 लाख की शराब, होली पर खपाने की थी तैयारी
बिहार में होली पर शराब की डिमांड को देखते हुए तस्कर सक्रिय हो गए हैं. चंदौली पुलिस ने यूपी-बिहार बॉर्डर पर प्याज की बोरियों से लदे एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें से 3800 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.