गुजरात कोर्ट से आसाराम को मिली जमानत

आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट के बाद गुजरात हाई कोर्ट ने भी मेडिकल कारणों से छह महीने के लिए जमानत दी है. कोर्ट ने सजा को इस अवधि के लिए स्थगित कर दिया है. यह फैसला मेडिकल ग्राउंड पर लिया गया है ताकि उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच और इलाज संभव हो सके. इस दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत अवधि पूरी होने के बाद सजा पुनः लागू की जाएगी.