शिमला में हाईवोस्टेज ड्रामा.. पुलिस vs पुलिस

हिमाचल प्रदेश में हाल ही में दिल्ली पुलिस की टीम को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस उन लोगों के खिलाफ वारंट लेकर वहां कार्रवाई के लिए पहुंची थी और रास्ते में सोलन के धर्मपुर के पास हिमाचल पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान पुलिस के लगभग 20 अधिकारी और कर्मचारी डिटेन किए गए. बाद में उनको ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां उनसे कार्रवाई के सबूत और कार्रवाई का कारण पूछा गया.