जिनेवा में तीसरे दौर की बातचीत से पहले आजतक पर अब्बास अराघची, देखें Exclusive इंटरव्यू

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका की ईरान को लेकर समझ को इजरायली लॉबी द्वारा बनाए गए भ्रम बताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका को ईरान की असलियत का ज्ञान नहीं है और यदि अमेरिका सोचता है कि वह ईरान को घेरकर सरेंडर करवा लेगा तो यह गलतफहमी है. बातचीत में अराघची ने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर भरोसा बढ़ाने के लिए तैयार है, बशर्ते अमेरिका उनके ऊपर लगी पाबंदियां हटाए. उन्होंने यह भी बताया कि ईरान परमाणु अप्रसार संधि का हिस्सा है और परमाणु हथियार बनाने से इंकार कर चुका है.