'मैं तुम्हें थाने में नहीं रहने दूंगा, अटैची पैक कर लो...' BJP विधायक की SO को धमकी, Video

कन्नौज के तिरवा क्षेत्र में करंट से युवक की मौत के बाद बीजेपी विधायक कैलाश राजपूत का एक वीडियो वायरल हुआ है. परिजनों की शिकायत पर विधायक ने फोन पर एसओ को फटकार लगाई और एफआईआर में सुधार की बात कही. उन्होंने कहा कि या तो सुधार कर लो या कपड़े अटैची में पैक कर लो.