जाम में फंसी एम्बुलेंस, अंदर ही हुई डिलीवरी... मां-बच्चा दोनों सुरक्षित

कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में डीजे और भीड़ के कारण एम्बुलेंस जाम में फंसने से गर्भवती महिला को वाहन के अंदर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा. जाम खुलने के बाद जच्चा और बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराय अकिल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत सामान्य और सुरक्षित बताई है.