सूरत के स्टील प्लांट में भारी बवाल, आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

सूरत के हजीरा स्थित आर्सेलर मित्तल-निप्पन स्टील प्लांट में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की. हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 70 से अधिक आंसू गैस के गोले छोड़े. 25 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.